{"_id":"578e66734f1c1b347fc4b886","slug":"tantric-cut-ax-murder-in-broad-daylight-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बपरेथा में एक तांत्रिक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक के बेटे ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बपरेथा निवासी धर्मदास 50 पुत्र कालीचरन राजपूत मंगलवार को सुबह 10 बजे जानवरों को लेकर खेत में चराने जा रहा था। तभी खेत से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडाें से ताबड़तोड़ प्रहार किया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ चरखारी गुरुदयाल कटियार, कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना का निरीक्षण कर कोतवाल चरखारी को जल्द से जल्द घटना का पर्दाफास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह का कहना है कि मृतक तांत्रिक था जो झाड़फू क करता था। कुछ लोगों को झाड़फूक के बाद भी आराम न मिलने पर वह इसके घर आकर विवाद करते थे। इसलिए घटना को तंत्रमंत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही सफलता मिल जाएगी।