फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sun and humidity again recently spoiled

धूप और उमस ने फिर बिगाड़े हाल

Tue, 12 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 12 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sun and humidity again recently spoiled
धूप से बचाव के लिए दुपट्टा बांधकर निकलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
चार दिन हुई लगातार बारिश के बाद तीन दिन से निकल रही तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। बारिश से राहत महसूस कर रहे लोगों के फिर हाल बेहाल हैं। जरूरी काम से आने जाने वाले लोग मुंह में नकाब व हाथों में दस्ताने पहनकर घरों से निकल रहे हैं। स्थिति यह है कि पांच मिनट भी धूप में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह लगातार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं अब तीन दिनों से निकल रही तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग मुंह में नकाब लगाकर घरों से निकल रहे हैं। थोड़ी देर चिलचिलाती धूप में रहने से लोगों की हालत खराब हो रही है। वहीं स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं बेहाल हो रहे है। बारिश का मौसम लोगों को भीषण गर्मी का एहसास करा रहा है। उमस के चलते लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे है। सर्दी, खासी व जुकाम के मरीजों की जिला अस्पताल में भरमार है। सुबह से ही जिला अस्पताल के अलावा प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed