फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Summer Jam ladder dredge trouble for citizens

किसान ने जहर खाकर मौत को लगाया गले

Thu, 30 Apr 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 30 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Summer Jam ladder dredge trouble for citizens
 कोतवाली चरखारी के ग्राम बड़ी बम्हौरी में बर्बाद फसल और कर्ज की अदायगी की चिंता से परेशान किसान ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किसान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम बड़ी बम्हौरी निवासी भगवानदास अपने बेटे कालका (25) के साथ कृषि कार्य करता है। कालका ने गांव के ही साहूकाराें से 20 हजार रुपये कर्ज लेकर चार बीघा खेत में मटर की बुवाई की थी। लेकिन ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसल पूरी तरह चौपट हो गई। खेत में ही फसल सड़ जाने से किसान को पैदावार का एक दाना नसीब नहीं हुआ। जिससे वह खासा परेशान रहने लगा था। साहूकाराें द्वारा बार-बार कर्ज की अदायगी के लिए कहने और पिता के भी असहाय होने से कालका खासा परेशान रहने लगा था। बर्बाद फसल और कर्ज की अदायगी की चिंता से परेशान होकर कालका ने बुधवार की देर शाम खेत पर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। खेताें से घर लौट रहे ग्रामीणाें ने जब कालका को अचेत हालत में खेत में पड़ा पाया तो आनन-फानन में इसकी सूचना  परिजनाें को दी। जिससे कालका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उप जिलाधिकारी चरखारी नन्हकू का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मचारी को भेजकर पता लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed