फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stupebaaz ran away with a piggy bank full of money

टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े दुकान से 50 हजार रुपये से भरी गुल्लक उड़ाई

Mon, 15 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stupebaaz ran away with a piggy bank full of money
बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल में गल्ला व्यापारी की दुकान से दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने 50 हजार से भरी गुल्लक उड़ा दी। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सका। पीड़ित ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के चमन चौराहा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू शुक्ला मुख्य मार्ग में दलहन व तिलहन खरीद का काम करते हैैं। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक किसान की मूंगफली खरीदने के बाद वह लघुशंका के लिए कुछ दूरी पर गए। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर रुके और गोलक उठाकर मौके से भाग निकले। दुकानदार के लौटने पर गोलक गायब मिली। शोर-शराबा मचाने पर एकत्र हुए व्यापारियों ने दुकान के बाहर बाइक सवार दो युवकों के रुकने की बात बताई। सूचना पर चौकी बेलाताल पुलिस मौके पर पहुंच गई और टप्पेबाजों की खोजबीन की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा का कहना है कि टप्पेबाजों की खोज के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed