फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Students were administered the oath of drug de-addiction.

Mahoba News: छात्र-छात्राओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

Sun, 29 Mar 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 29 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Students were administered the oath of drug de-addiction.
अजनर (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामनारायण जुगलकिशोर पब्लिक स्कूल अजनर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान आयोजित हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशाराम के निर्देशन व सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह राजपूत की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. आकांक्षा सोनी ने बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित खेलकूद करने व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम की ओर से बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. अमित गंगेले ,एफएचडब्ल्यू संगीता, प्रधानाचार्य दीपेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed