फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Students ruckus by banging on the Abhibavkoen

छात्रों को पीटने पर अभिभावकोें ने किया हंगामा

Sat, 01 Aug 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा Updated Sat, 01 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Students ruckus by banging on the Abhibavkoen
ग्राम बरदा में प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा नौनिहाल छात्र-छात्राओं की बेरहमी से पिटाई से नाराज अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। डंडे से पीटे जाने पर छात्रों के पैरों में निशान बन गए। जिसकी शिकायत लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचे। मामला बढ़ने पर प्रधान ने पहुंचकर मामला शांत कराया। शिक्षक की इस निर्दयता पूर्ण पिटाई से अभिभावकों में खासा गुस्सा है।
विज्ञापन

विकासखंड चरखारी के ग्राम पंचायत बरदा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा आधा दर्जन छात्र- छात्राओं की डंडे से पिटाई कर दी। बच्चों द्वारा सवालों का जबाव न देने से प्रधानाध्यापक कुलदीप ने छड़ी से कक्षा पांच के छात्र अमित, मंगल, मनीष छात्रा संतोषी, रोहिणी, सौरभ, आकाश को पीट दिया, जिससे बच्चों के शरीर पर निशान बन गए। छुट्टी के बाद घर पहुंचे छात्रों ने अभिभावकों को पिटाई की जानकारी दी। जिससे एक दर्जन से अधिक अभिभावकों ने राममाया, दीवान सिंह, रामकली, हरिराम, विजय सिंह आदि ने स्कूल पहुंच कर शिक्षक द्वारा की गई पिटाई पर नाराजगी जताई और जमकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ते देख स्कूल के नजदीक ही रहने वाले ग्राम प्रधान राम सेवक तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों का गुस्सा शांत कराते हुए शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ भविष्य में ऐसी घटना न होने की बात कही। तब कही जाकर अभिभावकों और ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। छात्र आकाश ने छड़ी की पिटाई से शरीर पर नीले निशान बने हुए है। इसी तरह छात्र सौरभ और राज ने भी चोट के निशान दिखाए। शिक्षक की इस क्रूरता पूर्ण कार्रवाई से लोगों में खासा गुस्सा है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चों द्वारा शिक्षण कार्य में रुचि नही ली जा रही थी। सवालों का जवाब बताने के बावजूद गलत उत्तर देने में थोड़ी बहुत पिटाई लाजमी है। मामले को कुछ लोग तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
मुन्ना भाई से कम नहीं शिक्षक का रुतबा
ग्राम बरदा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात शिक्षक का रुतबा मुन्ना भाई से कम नहीं है। रोजाना 22 किमी मुस्करा से स्कूल आने वाला शिक्षक कुलदीप रिवाल्वर लेकर आता है। बच्चों को पढ़ाते वक्त बकायदा मेज पर रिवाल्वर रखता है। उसके इस अंदाज को देखकर ग्रामीण फिल्मी मुन्ना भाई का रुतबा मानते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed