फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Student returning home after leaving his elder brother consumes poison on the way; dies.

Mahoba News: बड़े भाई को छोड़कर घर लौट रहे छात्र ने रास्ते में खाया जहर, मौत

Sun, 05 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Student returning home after leaving his elder brother consumes poison on the way; dies.
फोटो 05 एमएएचपी 06 परिचय-छात्र रामसिंह अहिरवार (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। थानाक्षेत्र के ढुड़इयन गांव में शनिवार को बड़े भाई को कस्बा चरखारी छोड़कर घर लौट रहे बीए के छात्र ने रास्ते में जहर खाकर जान दे दी। छात्र का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटनास्थल पर बाइक व मोबाइल भी पड़ा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
ढुड़इयन निवासी राम सिंह अहिरवार (19) शहर के रामश्री महाविद्यालय का बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहा था। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से बड़े भाई सुनील कुमार को छोड़ने कस्बा चरखारी गया था।
विज्ञापन

सुनील को दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। बस पर भाई को बैठाकर रामसिंह गांव लौट रहा था। रास्ते में बेलाताल मार्ग पर गांव के पास उसने बाइक खड़ी कर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बाइक समेत रोड किनारे अचेत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजन को दी। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उसे झांसी न ले जाकर छतरपुर ले गए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल दोबारा लाने पर अस्पताल प्रशासन ने सूचना थाना पुलिस को दी। पिता मुन्नालाल ने बताया कि बेटे ने 10 जून को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पेपर दिया था। पिता बेटे के जहर खाने का कारण नहीं बता सके। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed