फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up five people; FIR registered against eight.

Mahoba News: दबंगों ने पांच को पीटा, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up five people; FIR registered against eight.
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी शमीम ने बताया कि रात नौ बजे मोहल्ले के ताहिर व जाफर ने उससे अभद्रता की। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। दूसरी घटना में थाना कबरई के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिवपाल ने बताया कि 26 जून की रात एक बजे उसके बेटे रविंद्र को महोबा में किसी ने पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया उसे झांसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

वहीं कोतवाली कुलपहाड़ के बम्हौरीखुर्द निवासी पुष्पेंद्र पाल ने बताया कि सुबह पांच बजे वह घर में भाई प्रदीप के साथ था। इसी दाैरान गांव के रामचंद्र पाल व गजराज लाठी-डंडा लेकर आ गए और कुंडी बजाने लगे। जब दोनों बाहर निकले तो लाठी-डंडे से हमला कर दिया। एक अन्य घटना में थाना पनवाड़ी के बुड़ेरा गांव निवासी अजीत ने रुपयों के लेन-देन में गांव के ही धर्मदास, भरतू व शिवकुमार पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed