फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strict action will be taken for negligence in the redressal of public grievances

Mahoba News: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 26 Jun 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken for negligence in the redressal of public grievances
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज ने आईजीआरएस व जनता दर्शन से प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण और सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति की जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने जनशिकायतों के निस्तारण व विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराया जाए।
विज्ञापन

जनशिकायतों के निस्तारण में पूर्व में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम ने 36 से ज्यादा अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई थी। बैठक में डीएम ने जन शिकायतों के निस्तारण में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक पर विभाग वार समीक्षा की। अधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले अधिकारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने और नियमानुसार स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा कर सी, डी व ई श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार कर अगली रैंकिंग में ए व बी श्रेणी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed