फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Street theater to tell the reality of drought

नुक्कड़ नाटक कर बयां की सूखे की हकीकत

Fri, 22 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Fri, 22 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Street theater to tell the reality of drought
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आने से पूर्व गांव और शहर में छात्र छात्राओं की युवा टोलियों द्वारा जगह जगह सूखे पर आधारित नुक्कड़ नाटक कर बुंदेलखंड के सूखे की हकीकत बयां की । बच्चों ने नाटक में फीस मांगने का नाटक किया जिसे देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग गमीगीन हो गए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सूखे के का जायजा लेने आ रहे रहुल गांधी से पहले ही बीकेडी झांसी के करीब एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने जगह जगह सूखे पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सूखे की स्थित से रूबरू कराया। नाटक के दौरान सूखे पर आधारित गीत, घर में खाने के न होने पर बच्चों को जहर देने की बात कहते हुए पिता भी फफक कर रो पड़ता है। इतना ही नही छात्र छात्राएं भी सूखे का नाटक करते करते खुद गमगीन हो जाते है। पूर्व केंद्रीय ग्राम्य विकास मंत्री प्रदीप आदित्य जैन और कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद वशिष्ठ की मौजूदगी में मोहम्मद आतिफ के नेतृत्व में बीकेडी के छात्र नीरज सैन, राहुल कुमार, संजय, सतपाल सिंह, राजेश अहिरवार, नम्रता तिवारी, प्रियंका रिछारिया, हर्षित, विवेक शुक्ला सहित एक दर्जन छात्र छात्राएं गांव के अलावा शहरों में भी नुक्कड़ नाटक के जरिए बुंदेलखंड के सूखे की दशा से रूबरू करा रहे है। इस मौके पर प्रदेश सचिव निर्दोष दीक्षित सहित तमाम कांग्रेस नेता नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में दिनरात जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed