फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Store Fire, Lady scorched

दुकान में लगी आग, महिला झुलसी

Thu, 23 Apr 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 23 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Store Fire, Lady scorched
 थाना क्षेत्र के ग्राम कौहारी में लैंप से लगी आग से परचून की दुकान जलकर राख हो गई। ग्रामीणाें ने दो घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इसी दौरान महिला दुकानदार भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। महिला को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत संतोषजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम कौहारी निवासी रानी गुप्ता (50) पत्नी महेश गुप्ता की गांव में परचून की दुकान है। महिला दुकान में ही पेट्रोल और डीजल की बिक्री करती है। गुरुवार को डीजल निकालते समय लैंप गिर जाने से डीजल में आग लग गई। जिससे दुकान धू-धूकर जलने लगी। दुकानदार और परिजनाें के शोर मचाने पर ग्रामीण एकजुट हो आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणाें ने तकरीबन दो घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखी हजाराें रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।  वहीं आग बुझाते समय महिला दुकानदार भी झुलस गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed