फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sports,stadium,DM,mahoba news,collage

एक और स्टेडियम की सौगात

Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
sports,stadium,DM,mahoba news,collage
महोबा। शहर को एक और स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। यह स्टेडियम वीर भूमि डिग्री कॉलेज की जमीन पर पिछड़ा वर्ग छात्रावास के पीछे बनवाया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। सीएनडीएस को स्टेडियम के लिए डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जिला खनिज निधि से यह स्टेडियम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में खेल प्रतिभाओं की कमी है। खासतौर से उच्च शिक्षा में अध्यनरत शहर के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शन करने के लिए संसाधन नहीं मिल पाते हैं। वीर भूमि डिग्री कॉलेज के पास खेल का कोई स्टेडियम नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन ने मददगार बनकर सामने आया है। वीर भूमि डिग्री कालेज की स्वामित्व वाली करीब पांच एकड़ भूमि पठा रोड स्थित पिछड़ा वर्ग छात्रावास के पीछे पड़ी है। पिछले दिनों डीएम सत्येंद्र कुमार ने इस भूमि को देखा था।
विज्ञापन

डीएम ने इस खाली पड़ी जमीन पर उच्च शिक्षा विभाग का स्टेडियम बनवाने को लेकर वीर भूमि डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील बाबू से विचार-विमर्श किया था। डीएम के निर्देश पर प्राचार्य ने स्टेडियम का डीपीआर तैयार कराने के लिए सीएनडीएस को जरूरी दस्तावेज भी सौंप दिए हैं। प्राचार्य ने बताया कि स्टेडियम तैयार होने पर वहां कुछ कमरों का भी निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम में आसपास के छात्रावास व अन्य शिक्षण संस्थानों के 2500 से छात्र-छात्राओं को स्टेडियम में खेलकूद में अपनी मेघा को दिखाने का मौका मिलेगा। डीएम सत्येंद्र कुमार का कहना है कि शहर में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक और स्टेडियम की जरूरत है। इस दिशा में प्रयास शुरू किया गया है। यह स्टेडियम वीर भूमि डिग्री कालेज के निकट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ये होगा खास
1-स्टेडियम में ओपेन जिम तैयार होगा।
2-बैडमिंटन कोट भी बनाया जाएगा।
3-टेनिस का भी कोट बनेगा।
4-क्रिकेट की पिच भी बनाई जाएगी।
5-हॉकी व फुटबाल के खिलाड़ियों के गोल के पोल भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed