फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sports

सिरमौर, खरेला की टीमें जीतीं

Wed, 13 Jan 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
sports
कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के मगरौल महोत्सव में आयोजित जिलास्तरीय दो दिवसीय पुरुष व महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को पांच मुकाबले खेले गए। इसमें सिरमौर, खरेला, मगरौल, परापांतर व नरेड़ी की टीमों ने जीत हासिल की। गुरुवार को समापन पर महिला व पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजक अर्जुन राजपूत ने बताया कि पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 11 हजार व महिला वर्ग की विजेता टीम को 5100 रुपये की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जैतपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सोनी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य रामस्वरूप श्रीवास व कबड्डी चैंपियन पद्म सिंह ने किया। पहला मुकाबला सिरमौर व परापांतर टीम के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर की टीम 28 अंकों से विजेता रही। दूसरे मुकाबले में खरेला ने स्वासा को हराया। तीसरे मुकाबले में परापांतर को 37 अंक मिले। जबकि बेरी की टीम 15 अंक ही अर्जित कर सकी। जिससे परापांतर ने यह मुकाबला 22 अंकों से जीत लिया। चौथा मुकाबला नरेड़ी व मगरौल के बीच खेला गया। इसमें नरेड़ी की टीम ने 15 अंकों से जीत दर्ज की। पांचवां मैच मगरौल बी व सुगिरा के बीच खेला गया। जिसमें मगरौल बी ने 39 अंकों के विशाल अंतर से सुगिरा को हराया। कबड्डी में रेफरी की भूमिका बाबा भारती बांदा, बद्री प्रसाद झांसी, नरेंद्र पाठक खरेला व शिवा फौजी झांसी ने निभाई। जबकि संचालन गोरखा के दिनेश पांचाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed