{"_id":"162e7d9f3a694eafe2fde39067b01b77","slug":"sports-competition-dominated-by-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पूर्व
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय पूछा के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विजेता छात्र
छात्राओं को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित
किया।
खरेला के पूछा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। सामान्य ज्ञान प्राथमिक प्रतियोगिता में विद्यालय बालक स्तर पर ज्ञान गंगा स्कूल के हर्षित प्रथम, विष्णु कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बसौठ की विमलेश कुमारी प्रथम, धवारी कन्या प्राथमिक की खुशबू द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक पूछा के संतोष कुशवाहा प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर के हर्षित पांडेय द्वितीय बालिका वर्ग में पूछा विद्यालय की निकेता प्रथम, खरेला कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सोहना खातून द्वितीय स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में बालक वर्ग में डा. रणधीर सिंह ज्ञान सरोवर के छात्र आकाश कुमार प्रथम, कांशीराम कालोनी प्राथमिक विद्यालय खरेला के अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खरेला प्राथमिक विद्यालय की अंजली प्रथम, इसी विद्यालय की सीमा कुशवाहा दूसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर के भूपेंद्र प्रथम, ज्ञानगंगा स्कूल के आशुतोष द्वितीय। बालिका वर्ग में पूछा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की निकेता अनुरागी प्रथम, विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल की सपना सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में जूनियर में पूर्व माध्यमिक में अर्पित राय प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की ज्योति कुशवाहा द्वितीय। अंताक्षरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूछा के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। वहीं टिकरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। एकल गीत में प्रमोद पूर्व माध्यमिक पूछा प्रथम और बसौठ कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के तुलाराम द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका में टिकरी की मनीषा प्रथम ज्ञानगंगा की अवंतिका द्वितीय स्थान पर रही। विद्यालयों में गतवर्ष विजेता पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूछा के छात्र-छात्राओं का वर्चस्व कायम रहा। मुख्य अतिथि नगर पंचायत खरेला अध्यक्ष सिद्ध गोपाल अहिरवार, सभासद संतोष शिवहरे ने विजेता छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक शैलेंद्र सिंह, राकेश विश्वकर्मा, मनोज अनुरागी, जगत नारायण, नवीन मिश्रा सहित न्याय पंचायत के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक केंद्रीय शिक्षक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ कृष्णकांत श्रीवास्तव ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और आगंतुक अतिथियों का आभार जताया।