{"_id":"44c6b0d8d9cd362fa9f280544a7e00ec","slug":"splash-water-ride-program-of-cultural-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विहार कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विहार कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ । श्री किशोर जू महराज मेला जल विहार महोत्सव के अवसर पर दीवाली नृत्य और गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं रात में जवाबी लोकगीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कस्बे में हर वर्ष की तरह इस साल भी जल विहार महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के तीसरे दिन नगर पंचायत के गोंदी चौराहा स्टेडियम में दीवाली नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें कुशवाहा एंड नृत्य पार्टी सोनकपुरा तथा सुंदर यादव एंड पार्टी कुलपहाड़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, दोनों पार्टियों के जवाबी कार्यक्रमों को लोगों द्वारा खूब सराहा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी अनुरागी ने प्रतिभागी पार्टियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रात में बुंदेलखंडी जवाबी लोकगीतों का कार्यक्रम हुआ। जिसमें जय प्रकाश पटैरिया छतरपुर और रोशनी पटेल जबलपुर के बीच लोकगीतों का कड़ा मुकाबला रहा। हास्य व्यंग से भरपूर लोकगीत लोगों को रात भर हंसाते रहे। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि गोपीबाबू अनुरागी,अधिशासी अधिकारी राजकुमार उपाध्याय विनोद रिछारिया, नरेश, काशी प्रसाद यादव, शिव कुमार, संतोष रैकवार, जागेश्वर यादव, भोले सहित तमाम लोग मौजूद रहे।