{"_id":"bfddfe59603370408bb419032092668b","slug":"spark-and-smoke-rises-stampede-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी और धुआं निकलने पर मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी और धुआं निकलने पर मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
झांसी-मानिकपुर रेल लाइन पर बेलाताल रेलवे स्टेशन के आउटर पर झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर के ब्रेक शू जाम हो जाने से पहियाें से चिंगारी और धुआं निकलता देख यात्रियाें में भगदड़ मच गई। इससे घबराए यात्रियाें ने चेन पुलिंग कर दी और कूद-कूदकर भागने लगे। बाद में रेलवे कर्मचारियाें द्वारा दुरस्त करने के आधा घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई।
झांसी से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर रविवार को सुबह तकरीबन 10:15 बजे बेलाताल रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी तभी इंजन के बाद चौथी बोगी के ब्रेक शू जाम हो गए। जिससे बोगी के पहियाें के पास से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। ट्रेन से चिंगारी और धुआं निकलते देख ट्रेन में सवार यात्रियाें के होश उड़ गए और ट्रेन में आग लग जाने की आशंका के चलते यात्रियाें ने चेन पुलिंग कर दी और कूद-कूदकर भागने लगे। जिससे बोगी में अफरा तफरी मच गई। चेन पुलिंग होने पर ट्रेन रुकते ही चालक और गार्ड मौके पर पहुंचे और खराबी की जांच की। जांच में ब्रेक शू जाम होने की सूचना बेलाताल रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे स्टेशन से पहुंचे रेलवे कर्मियाें ने ब्रेक शू में आई खराबी को दुरुस्त कर आधा घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।