फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sonam got first place in the country in her essay on Chandrayaan-3.

Mahoba News: चंद्रयान-3 पर निबंध में सोनम को मिला देश में पहला स्थान

Tue, 19 Dec 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sonam got first place in the country in her essay on Chandrayaan-3.
महोबकंठ (महोबा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं की छात्रा सोनम ने भारत अंतरिक्ष सप्ताह के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चंद्रयान-3 विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले दिनों आयोजित इस परीक्षा का परिणाम भारत अंतरिक्ष सप्ताह परीक्षण एवं मूल्यांकन समिति की ओर से घोषित किया गया। छात्रा को अब प्रशस्ति पत्र व पांच हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। डीआईओएस गिरधारीलाल कोली, प्रधानाचार्य भानुप्रताप, संस्था के तत्कालीन प्रभारी सतीश मिश्रा व कार्यक्रम के नोडल डॉ. सुनैना ने सोनम के उज्जवल भविष्य की कामना की है। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
स्मार्टफोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
महोबा। ब्लॉक कबरई के खन्ना कस्बे में स्थित बब्बू सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व कॉलेज प्रबंधक शिवशंकर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की। इसके बाद 150 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि सभी छात्र स्मार्टफोन का प्रयोग कर बेहतर शिक्षा ग्रहण करें। इस मौके पर प्राचार्य ब्रजेश सिंह, डायरेक्टर ब्रजेश शर्मा, रोहित राजावत, आकाश दीप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

-----------------
चंद्रपुरवा की टीम ने एक विकेट से जीता मैच
कबरई (महोबा)। ब्लॉक क्षेत्र के गहरा गांव में जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। जिसका उदघाटन विकास मिश्रा ने फीता काटकर किया। पहला मैच चंद्रपुरवा और मवई के बीच हुआ। चंद्रपुरवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मवई की टीम 12 ओवर में 85 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी चंद्रपुरवा की टीम ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर एक विकेट से मैच जीत लिया। चंद्रपुरवा की टीम के खिलाड़ी हर्ष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामकिशन कुशवाहा, अखिलेश सिंह, रवीश मिश्रा, प्रबल सिंह, रामू सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed