फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son-in-law returning from father-in-law's funeral rites dies after auto-rickshaw overturns.

Mahoba News: ऑटो पलटने से ससुर की तेरहवीं से लौट रहे दामाद की मौत

Sun, 26 Apr 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law returning from father-in-law's funeral rites dies after auto-rickshaw overturns.
फोटो 25 एमएएचपी 04 परिचय-रामराजा अहिरवार। फाइल फोटो
महोबा। लवकुशनगर-महोबा मार्ग पर ऑटो पलटने से ससुर के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर लौट रहे दामाद की मौत हो गई। दुर्घटना में पत्नी समेत छह अन्य रिश्तेदार घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


थाना खन्ना के तिंदुही गांव निवासी रामराजा अहिरवार (55) बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के मिढ़का गांव में ससुर मुन्नीलाल के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह वह ऑटो से अन्य रिश्तेदारों के साथ महोबा लौट रहे थे। लवकुशनगर तिराहा के आगे पीली कोठी के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में रामराजा, उसकी पत्नी पाना, बारी निवासी फत्तू, टीकामऊ निवासी हरीदास, फूला, सुमित्रा और इचौली हमीरपुर निवासी संपत घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रामराजा की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी समेत छह घायलों का उपचार चल रहा है। बेटे श्रीमन व कालीचरण ने बताया कि ऑटो पलटने से पिता की मौत हुई है। कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed