फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Solicited cooperation in digging ponds DM

तालाबों की खुदाई में डीएम ने मांगा सहयोग

Sun, 08 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 08 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Solicited cooperation in digging ponds DM
मौजूद गणमान्य नागरिक - फोटो : अमर उजाला
तहसील सभागार में रविवार को हुई बैठक में डीएम वीरेश्वर सिंह ने नागरिकों से तालाबों की खुदाई में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि सूखे के संकट से निपटने के लिए हर व्यक्ति अपना सहयोग दे। तालाबों की मिट्टी कहां और कैसे डाली जाएगी, इस पर भी सुझाव मांगे।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि कस्बे के कोठीताल, बंसियाताल, मलखान सागर, रतन सागर, गोलाघाट, जय सागर आदि तालाबों की खुदाई होनी है। इस काम में ग्रामीण भी अपना सहयोग दें और संभव हो सके तो श्रमदान भी करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही तालाबों की खुदाई का काम कराया जाएगा, जिससे बारिश से प्राचीन तालाब पूरी क्षमता से भर सकें। उन्होंने तालाब खुदाई की मिट्टी फेंकने के लिए लोगों से सुझाव मांगे। किसी ने तालाब के चारों ओर बंधान बनाने तो किसी ने तालाब के बीचोबीच टापू बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि तालाब खुदाई की मिट्टी किसानों के खेतों में डलवाई जाएगी। तालाब से एक किमी की दूरी वाले खेतों में मिट्टी डाली जाएगी। यदि कोई किसान अपने खेतों में मिट्टी डलवाना चाहता है तो ट्रैक्टर का भाड़ा देकर मिट्टी डलवा सकता है। डीएम ने बताया कि माडल सिटी को लेकर भेजे गए प्रस्ताव इसी सप्ताह स्वीकृत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधायक कप्तान सिंह, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि निर्भय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख करन सिंह, समाजसेवी अशोक महराज, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, रमजान सौदागर, रमन गोस्वामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed