{"_id":"68bc8b14b778fde0d40a962e","slug":"slogans-of-allahu-akbar-echoed-in-the-procession-of-mohammadi-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117769-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजी नारे अल्लाह हूं अकबर की सदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजी नारे अल्लाह हूं अकबर की सदाएं
Sun, 07 Sep 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 14 परिचय-जुलूस-ए-मोहम्मदी में हरे परचम लेकर चलते लोग। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शनिवार को नगर में हर्षोल्लास के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों का रास्ते में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सदाएं नारे तकबीर अल्लाह हूं अकबर से गूंजती रहीं।
नगर के जामा मस्जिद के मैदान से जुलूस शुरू हुआ। जो टिलवापुरा, सतियनपुरा, राजावार्ड, किशोरगंज, नजर बाग, बाजार, बस स्टैंड, पुरानी तहसील से होते हुए निकला। जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्ग हाथों में हरे परचम लिए चलते रहे। जुलूस में डीजे व घोड़े शामिल रहे। इस बार जुलूस का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित था। जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह रास्ते में फल, मिष्ठान वितरित किए गए और जलपान कराया गया। जिसमें हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी। जगह-जगह आकर्षक सजावट गेट आदि बनाकर रास्तों को खूबसूरत बनाया गया।
पांच सितंबर को नगर में जलविहार महोत्सव का जुलूस निकलने के चलते सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखते हुए ईद मीलादुन्नबी का जुलूस दूसरे दिन छह सितंबर को निकाला गया। जिसकी चारों ओर प्रशंसा की जा रही है। जुलूस में हाफिज हसन साहब, हाफिज हमीद, हाफिज जफर, हाफिज सईद, समीर मंसूरी, रफीक अंसारी, कल्लू खान, शहजादे खां, फरहान अंसारी, शानू अली, अमन, शराफत, शहजादे, शफीक, शहबाज, सानू आदि शामिल रहे। जुलूस में सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।