फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Skin patients increase in strong sunlight, 30 to 40 are reaching the hospital

Mahoba News: तेज धूप में बढ़े त्वचा के मरीज, 30 से 40 पहुंच रहे अस्पताल

Wed, 01 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 01 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Skin patients increase in strong sunlight, 30 to 40 are reaching the hospital
महोबा। मौसम में अचानक बढ़ी गर्मी का असर अब लोगों की त्वचा पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पताल में त्वचा रोग से पीड़ित 30 से 40 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि मरीजों में मुख्य रूप से खुजली, दाद-खाज, एक्जिमा, फंगल इंफेक्शन आदि शिकायतें बढ़ रही हैं। कई मरीजों के चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ रहे हैं, लाल चकत्ते उभर आए हैं और जलन की समस्या हो रही है। गर्मी के कारण पसीना ज्यादा आना, त्वचा का तैलीय होना और फिटिंग वाले कपड़ों का इस्तेमाल इन समस्याओं को बढ़ावा दे रहा है। खासकर युवतियां और 40-50 वर्ष की महिलाएं इससे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। लोकल बाजार में बिकने वाले सस्ते कॉस्मेटिक सामान में हानिकारक केमिकल होते हैं। यह त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि मौसम के बदलाव और अनुचित उत्पादों के इस्तेमाल से त्वचा पर एलर्जी, रैशेज और संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए लोगों को ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए। पसीने से बचने के लिए शरीर को साफ-सुथरा रखें। रोजाना स्नान करें और त्वचा को नम रखने के बजाय सूखा रखने की कोशिश करें। अगर चेहरे पर दाग, खुजली या चकत्ते नजर आए तो घरेलू उपचार से बचें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन

-----------
प्रमुख लक्षण
-त्वचा पर लाल चकत्ते या रैशेज।
-तेज खुजली व जलन।
-छोटे-छोटे दाने या फफोले।
-कुछ मामलों में छाले पड़ना।
-----------
बचाव के उपाय
-दोपहर 11 से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें।
-बाहर निकलते समय पूरी बांह के कपड़े पहनें।
-छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें।
-सनस्क्रीन का नियमित प्रयोग करें।
-शरीर को हाईड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed