फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six trees fell on the highway during storm and rain

Mahoba News: आंधी-बारिश में हाईवे पर गिरे छह पेड़

Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Six trees fell on the highway during storm and rain
महोबा/कबरई। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज आंधी व बारिश में किड़ारी फाटक से गुगौरा चौकी तक छह पेड़ टूटकर गिर गए। इससे हाईवे पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

हाईवे के दोनों ओर दो किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सात घंटे बाद हाईवे से पेड़ों को अलग कराकर जाम खुलवाया गया। तब आवागमन बहाल हो सका। जाम में फंसे लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम छह बजे के बाद मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी व बारिश के बीच हाईवे पर बरीपुरा, किड़ारी और गुगौरा के पास सड़क पर छह विशाल पेड़ टूटकर गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर चार पहिया वाहनों, ट्रकों व बसों की कतार लग गईं। बांदा, हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ जाने वाले सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में कर्मचारियों को बुलाकर सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू कराया। शाम छह बजे के बाद लगा जाम रात दो बजे खुल सका।

देर रात बूंदाबांदी होने से पेड़ों को हटाने में दिक्कत हुई। वहीं बिजली की लाइन टूटकर गिर जाने से पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। हाईवे में सात घंटे जाम लगने से जरूरी काम से जाने वाले लोग लेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed