फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six doctors found absent instructions salary cut

अनुपस्थित पाए जाने पर छह डाक्टरों का वेतन काटने के निर्देश

Tue, 09 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 09 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Six doctors found absent instructions salary cut
निरीक्षण करते डीएम व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
डीएम वीरेश्वर सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का सुबह नौ बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान आधा दर्जन डाक्टराें के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से डाक्टराें में खलबली मच गई है। जिला अस्पताल में आएदिन डाक्टर साढ़े नौ बजे के बाद बैठते है। जबकि सुबह आठ बजे अस्पताल
विज्ञापन


खुल जाता है। डाक्टरों के समय से अस्पताल में न बैठने की शिकायत पर मंगलवार को डीएम अचानक जा धमके। अस्पताल के ओपीडी में आधा दर्जन कक्षों में डाक्टराें की कुर्सिया खाली देख डीएम भड़क उठे। जबकि मरीजों की खासी भीड़ जमा थी। निरीक्षण दौरान डीएम ने वार्डों में जाकर मरीजों से पूछताछ की। साथ दवाएं अस्पताल से मिल रही है या नही इसकी
विज्ञापन


भी जानकारी ली। इक्का दुक्का मरीजों को छोड़कर सभी मरीजाें ने अस्पताल से दवा मिलने की बात बताई। डीएम ने कहा कि बाहर की दवा किसी भी कीमत पर न लिखी जाए। निरीक्षण में सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed