{"_id":"57aa11e04f1c1b3a1cee47cf","slug":"six-doctors-found-absent-instructions-salary-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित पाए जाने पर छह डाक्टरों का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित पाए जाने पर छह डाक्टरों का वेतन काटने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम वीरेश्वर सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का सुबह नौ बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान आधा दर्जन डाक्टराें के अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से डाक्टराें में खलबली मच गई है। जिला अस्पताल में आएदिन डाक्टर साढ़े नौ बजे के बाद बैठते है। जबकि सुबह आठ बजे अस्पताल
खुल जाता है। डाक्टरों के समय से अस्पताल में न बैठने की शिकायत पर मंगलवार को डीएम अचानक जा धमके। अस्पताल के ओपीडी में आधा दर्जन कक्षों में डाक्टराें की कुर्सिया खाली देख डीएम भड़क उठे। जबकि मरीजों की खासी भीड़ जमा थी। निरीक्षण दौरान डीएम ने वार्डों में जाकर मरीजों से पूछताछ की। साथ दवाएं अस्पताल से मिल रही है या नही इसकी
भी जानकारी ली। इक्का दुक्का मरीजों को छोड़कर सभी मरीजाें ने अस्पताल से दवा मिलने की बात बताई। डीएम ने कहा कि बाहर की दवा किसी भी कीमत पर न लिखी जाए। निरीक्षण में सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयवीर सिंह शामिल रहे।