{"_id":"66158ac65c83f3bec1011a24","slug":"sijhari-gram-panchayat-got-iso-certificate-mahoba-news-c-225-1-mah1001-105839-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सिजहरी ग्राम पंचायत को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सिजहरी ग्राम पंचायत को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की सिजहरी ग्राम पंचायत को सरकारी योजनाओं का बेहतर और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयव करने पर आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। आईएसओ प्रमाण पत्र पाने वाली यह जिले की पहली ग्राम पंचायत बन गई है।
आईएसओ प्रमाणपत्र उन ग्राम पंचायतों को दिया जाता है, जहां ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जाता है। सिजहरी ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने मानक अनुसार व्यवस्थित अभिलेखीकरण करने का काम किया। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट प्रमाण पत्र को निर्गत करने का काम व योजनाओं का क्रियान्वयन भी ग्राम पंचायत सचिवालय से किया गया। सिजहरी जिले की पहली ऐसी ग्राम पंचायत बनी, जिसको आईएसओ प्रमाण पत्र हासिल हुआ। इसके पहले भी इस पंचायत को मुख्यमंत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया था। एक सादा समारोह में डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान नरेश राजपूत व वीडीओ अनमोल वर्मा को आईएसओ प्रमाणपत्र सौंप कर सम्मानित किया।
डीपीआरओ चंद्र किशोर वर्मा, डीसी राहुल सिंह व अकाउंटेंट अंजली सिंह ने सिजहरी ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की सराहना की।