{"_id":"6137aeeb8ebc3e7c292223f9","slug":"shramik-mahoba-news-knp6508009135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब श्रमिकों को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब श्रमिकों को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड 12 सितंबर तक बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमके सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा योजना के तहत श्रमिकों को लाभांवित कराए जाने की घोषणा पूर्व में ही की गई थी। प्राथमिकता के आधार पर अब इन पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवार का कार्ड बनाए जाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दो दिन में 120 श्रमिकों के कार्ड बनाए गए हैं। शहर में जिला पुरुष व महिला अस्पताल, कबरई, चरखारी, कुलपहाड़, पनवाड़ी व जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लग रहे हैं। लाभार्थी श्रम विभाग द्वारा बनाया गया श्रम कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर सहित इन स्थानों पर आकर कार्ड बनवा सकते हैं।