फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shiwalyon drew a crowd of worshipers

शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 24 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा Updated Mon, 24 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shiwalyon drew a crowd of worshipers
पवित्र मास सावन के अंतिम सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जहां भोर से ही शिवालय हर-हर, बम-बम, के जयकारों से गुंजायमान हो गए। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बेलपत्र, जल व दूध से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मुख्यालय के करिया पठवा भक्तों की भारी भीड़ से वहां मेले जैसा माहौल नजर आया।
विज्ञापन

सावन मास के चलते अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। सुबह से ही लोगों ने  ने स्नान कर शिव मंदिरों में पहुुुंच भोलेनाथ ही पूजा अर्चना की। भक्तों ने गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और आदि अर्पित कर भगवान शिव की उपासना की। वहीं कई स्थानों पर भक्तों ने शिवलिंग बनाकर भगवान भोलेनाथ ही पूजा अर्चना की। उधर प्रदीप धुरिया के घर पर  कुलदीप, आनंद अवस्थी सहित तमाम महिलाओं ने 11 सौ शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक किया गया। वहीं शहर भर के शिव मंदिर में पूरे दिन हर-हर महादेव, बम बम भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। मुख्यालय में ऐतिहासिक बलखंडेश्वर मंदिर, करिया पठवा मंदिर, शिवतांडव मंदिर, बड़ी चंद्रिका परिसर में स्थित शिव मंदिर, बारा ज्योर्तिलिंग मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की होड़ मची रही। शिव मंदिरों में पूजन अर्चन करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गई। द्वादश ज्योर्तिलिंग में चल रहे शिवलिंग निर्माण में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। वहीं श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। सावन मास का अंतिम सोमवार होने की वजह से शिवालयों में दिन भर मेले जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed