फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shitlhri Ittka life of people suffering

शीतलहरी से िठठका जीवन, लोग बेहाल

Mon, 26 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 26 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Shitlhri Ittka life of people suffering
सोमवार सुबह आसमान में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड  के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। सर्द हवाओं के चलते लोग सारा दिन घरों में दुबके रहे। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए। बर्फीली हवाओं से पूरा जिला ठिठुर गया। ठंड बढ़ने से गरीबों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप के बाद सोमवार को अचानक आसमान में कोहरा छा जाने और बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी पूरे सबाब पर पहुंच गई। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सोमवार को सारा दिन बर्फीली हवाओं के चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। शाम पांच बजे से ही ठंड बढ़ जाने से बाजार और चौराहाें पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


कंबल के लिए तहसील पहुंचीं महिलाएं बैरंग लौटीं
  गरीबों और असहायों को भीषण ठंड से बचाने के लिए प्रशासन कंबल बटवा रहा है। लेकिन दर्जनों ऐसे गरीब हैं जिन्हें इसका लाभ नहीं मिला। सोमवार को कंबल मिलने की आस में दो दर्जन से अधिक गरीब महिलाएं तहसील पहुंची और घंटे इंतजार के बाद बैरंग वापस लौट आई। जिससे उनके चेहरों पर मायूसी नजर आई। कंबल लेने आई रेखा, आशा, अनीता, विमला, रानी, राजश्री, कालूराम, मोतीलाल आदि ने बताया कि उन्हें तहसील से कंबल बांटे जाने की जानकारी मिली थी। लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें कंबल नहीं मिले। वहीं भारतीय गौ संरक्षण संर्वधन परिषद प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह परिहार ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंप गरीबों को कंबल वितरित कराए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से कंबलों का वितरण किया जा रहा है। जिससे पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed