फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sewing job opportunities for women

Mahoba News: महिलाओं के लिए सिलाई काम में रोजगार के अवसर

Mon, 23 Feb 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sewing job opportunities for women
कुलपहाड़ (महोबा)। इलेक्ट्रोथर्म इंडिया लिमिटेड कबीर फाउंडेशन की ओर से राजकीय हाई स्कूल दुलारा में वूमेन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित किए जा रहे 15 दिवसीय सिलाई व कटिंग प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस दौरान सफल प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र सौंपकर स्वयं का काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि सिलाई व कटिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर हैं। शिक्षक हरिश्चंद्र व अमित कुमार ने प्रशिक्षुओं को स्वयं का काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। राजकीय इंटर कॉलेज जैतपुर के प्रधानाचार्य मूलचंद अनुरागी ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवतियों के भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा। इस मौके पर फाउंडेशन के संरक्षक कालका प्रसाद गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र अनुरागी, जागृति गुप्ता, लक्ष्मी देवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed