{"_id":"69668e376c795d6e53044c61","slug":"set-fire-to-kiosk-by-pouring-petrol-three-in-custody-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-121486-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गुमटी में पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गुमटी में पेट्रोल डालकर लगाई आग, तीन हिरासत में
Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। कस्बा पनवाड़ी में नेहरू इंटर कॉलेज के पास स्थित किराना गुमटी में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया। पीड़ित ने दबंगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में मकान में आग लगने से एक लाख की गृहस्थी जलकर बर्बाद हो गई।
कस्बा पनवाड़ी निवासी चंद्रभान अहिरवार किराना की छोटी गुमटी किए है। सोमवार की रात वह दो छोटे बच्चों छाेटू व अनुज के साथ गुमटी के अंदर लेटा था। पीड़ित का आरोप है कि देर रात कुछ लोग उसकी दुकान के बाहर आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गुमटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब वह बाहर निकला तो उसने एक युवक को पहचान लिया। किसी तरह आसपास से पानी लाकर आग बुझाई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक अन्य घटना में कस्बा खन्ना निवासी शब्बीर खान ठंड के मौसम में रजाई-गद्दा बेचने का काम करता है। रात के समय शॉर्ट-सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुए का गुबार उठने पर परिजनों ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने बताया कि अग्निकांड की घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना देकर घटना में हुई क्षति का आंकलन कराते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।