फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Security arrangements at the pandals were inspected, and instructions were issued for crowd control.

Mahoba News: पंडालों में जांची सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण के दिए निर्देश

Mon, 19 Oct 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements at the pandals were inspected, and instructions were issued for crowd control.
फोटो 18 एमएएचपी 19 परिचय-ऊदल चौक स्थित दुर्गा पंडाल के निरीक्षण में जानकारी लेते एसडीएम व सीओ।
महोबा/चरखारी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान 17 लोगों की मौत होने की घटना के बाद जिला प्रशासन सतर्क दिखा। महोबा और चरखारी में एसडीएम ने विभिन्न दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखते हुए भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ नगर रविकांत गोंड व एसडीएम शिवध्यान पांडेय ने शहर के सभी प्रमुख दुर्गा पंडालों के आयोजकों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश और निकास मार्ग अलग रखने, भीड़ नियंत्रित करने, बिजली कनेक्शनों की जांच कराने व अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने को कहा। मूर्ति विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करने, जलाशयों में सुरक्षित सीमा के भीतर रहने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की। अधिकारियों ने आयोजकों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने व प्रशासन का सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम अवनीश तिवारी ने कस्बा चरखारी में विभिन्न दुर्गा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों से बातचीत कर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। समिति सदस्यों ने बताया कि बिजली निगम की टीम प्रतिदिन सुरक्षा ऑडिट कर रही है। एसडीएम ने ईओ अमरजीत को पंडाल के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसर्जन स्थल पर मौजूद रहेंगे 10 गोताखोर
उप जिलाधिकारी और सीओ दीपक दुबे ने गुमान बिहारी मंदिर के पास विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर करीब 100 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। विसर्जन के लिए 10 गोताखोर, तीन नाव, टायर व रस्सी की बेरीकेडिंग की गई है। साथ ही रोशनी के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। विसर्जन के दौरान मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed