Mahoba News: रात में खुला समिति का ताला, एसडीएम ने बंटवाई खाद, कई गांवों के किसान पहुंचे
जिले में खाद और यूरिया न मिलने से किसान परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को हंगामे के बाद एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर खाद बंटवाई। खाद वितरण की सूचना पर कई गांवों के किसान समिति पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में खाद की समस्या से परेशान किसानों का धैर्य जवाब दे रहा है। समितियों में खाद होने के बाद भी वितरण न किए जाने से किसान भड़क रहे हैं। गुरुवार को साधन सहकारी समिति भरवारा में पूरे दिन किसानों की भीड़ जुटी रहने के बाद खाद न बांटे जाने की सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने रात में समिति का ताला खुलवाकर किसानों को खाद का वितरण कराया।साधन सहकारी समिति भरवारा में खाद के लिए चुरारी, सतारी, चारूआ, पठारी, महुआ आदि गांवों के किसान पहुंच गए। खाद वितरण न किए जाने पर किसानों ने प्रशासन को सूचना दी।
रात करीब आठ बजे एसडीएम कुलपहाड़ अरुण कुमार दीक्षित, तहसीलदार कृष्णराज सिंह व लेखपाल अशोक कुमार भरवारा समिति पहुंच गए। जहां सचिव अशोक वर्मा को बुलाकर समिति का ताला खुलवाया और किसानों को दो-दो बोरी यूरिया खाद का वितरण शुरू कराया।
रात में खाद वितरण की सूचना सैकड़ों किसान समिति पहुंच गए।पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में खाद बंटवाई गई। प्रशासन के जाने के बाद कुछ लोगों ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। कुछ किसान चार से पांच बोरी खाद की मांग करने लगे। तब पुलिस ने स्थिति संभाली और नियमानुसार सभी को दो-दो बोरी खाद दिलाई गई।
समिति के सचिव का कहना है कि कुछ लोग बेवजह समिति आकर परेशान कर रहे हैं। दो दिन पहले उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई थी। इसके बाद पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। विभिन्न गांवों के किसान मौके पर पहुंचे हैं।