फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sand mafia rescued tractor trolley and drivers from police custody

पुलिस हिरासत से ट्रैक्टर ट्राली व चालकों को छुड़ा ले गए बालू माफिया

Sat, 22 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sand mafia rescued tractor trolley and drivers from police custody
कनकुआ (महोबा)। वारंटियों की धरपकड़ व त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थाना महोबकंठ पुलिस को खनन कर बालू ले जा रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकना महंगा पड़ गया। हाथापाई में सिपाही के हाथ में चोट आ गई। बालू माफिया दबंगई दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली व चालकों को छुड़ा ले गए। थानाध्यक्ष ने पांच नामजद समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ में कोबरा ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार सेंगर व दिलीप कुमार गुरुवार की रात गश्त पर थे, तभी काशीपुरा व लहचूरा के मध्य नदी से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को रोककर जानकारी ली। चालक बालू से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। चालकों ने ट्रैक्टर के मालिकों को सूचना दे दी। ट्रैक्टर मालिकों ने मौके पर पहुंच पुलिस की हिरासत में खड़े ट्रैक्टर ट्राली की बालू खाली कर व चालकों व ट्रैक्टर ट्राली को जबरन छुड़ा ले गए। बालू माफियाओं से छीनाझपटी में कांस्टेबल अनिल कुमार सेंगर को उंगली में चोट लग गई। सूचना पर महोबकंठ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की और डंप बालू को दूसरे वाहन से थाने लाया गया। थाना प्रभारी की तहरीर पर मनोहर सिंह, छोटेलाल राजपूत, बृजकिशोर राजपूत, राजेश सोनी और भज्जू कुशवाहा व पांच अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed