फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   samjik dori ka palan naho

अलग-अलग समय पर खुलीं दुकानें, कोरोना नियम हुए तार-तार

Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
samjik dori ka palan naho
महोबा। कोरोना संक्रमण के चलते वीकेंड लॉकडाउन के दौरान किनारा, फल, सब्जी व दूध विक्रेताओं को अलग-अलग समय में दुकानें खोले जाने के आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को बाजार में ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी। जिससे कोरोना नियम तार-तार नजर आए। पुलिस प्रशासन की सख्ती न होने के चलते मुख्य बाजार में बंदी के बाद भी कपड़ा व बर्तन की दुकानें खुलीं रहीं और ग्राहक अंदर जाकर सामान की खरीदारी करते रहे। भीड़ अधिक होने के चलते सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

शासन द्वारा वीकेंड लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बाजार खुलने की गाइडलाइन जारी की थी। जिसके तहत सुबह सात से 11 बजे तक फल, दूध व सब्जी की दुकानें और सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक किराना की दुकानें खोले जाने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए दुकानदारों को अनुमति पत्र दुकानों के बाहर चस्पा करना था और दो गज की दूरी पर गोले बनाकर सामाजिक दूरी के साथ बिक्री करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सुबह फल, सब्जी व दूूध की दुकानें खुलीं। समयसीमा पूरी होने के बाद भी चौराहों पर पूरे दिन फल व सब्जी के ठेले नजर आए। ग्राहकों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में वीकेंड लॉकडाउन का कोई असर नजर नहीं आया। दोपहर 12 बजे बाजार ग्राहकों से भरा नजर आया। अधिकांश लोग बिना मास्क के ही खरीदारी करते दिखे। कपड़ा, बर्तन व अन्य दुकानें खोले जाने का कोई आदेश न होने के बाद भी दुकानदार आधी शटर गिराकर दुकानदारी करते रहे। पूरा बाजार खुल जाने से कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती रहीं। अधिकांश किराना दुकानदारों ने दुकानों के बाहर न तो अनुमति पत्र चस्पा किया और न ही गोले बनाकर सामाजिक दूरी का पालन कराया। जिससे वीकेंड लॉकडाउन का शहर में कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed