{"_id":"57507d114f1c1b6a79109863","slug":"rs-angry-farmers-from-reaching-into-account-not-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में रुपया न पहुंचने से नाराज किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में रुपया न पहुंचने से नाराज किसानों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर जाम लगाए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखा राहत का पैसा बैंक खाते में न पहुंचने से गुस्साए किसानों ने गुरुवार को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जिससे आधा सैकड़ा से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। दो घंटे तक जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
जिले में सूखे के चलते रबी और खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। यहां तक कि किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ गया। संकट के समय में भी राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों की मनमानी के चलते किसानों को न तो चेके दी गई और न ही उनके खातों में पैसा भेजा गया। जिससे ग्राम टपरन, लिलवा और तेइया गांव के नाराज ग्रामीणों ने काशीपुरा तिराहे के पास झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ काटकर डाल दिए।
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जाम लगा रहने से महोबा, पनवाड़ी और राठ से झांसी मऊरानीपुर आने जाने वाले दो दर्जन से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम में वाहनों के फंस जाने से यात्री खानपान के लिए खासा परेशान रहे। वहीं छोटे छोटे बच्चे तेज धूप और गर्मी से बिलबिलाते रहे। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 341 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। जब रुपया आएगा सभी किसानों को दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम खुलते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।