फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways bus foray rogues, passengers from discreet event Tully

रोडवेज बस में बदमाशों का धावा, यात्रियों की सूझ से टली घटना

Tue, 13 Sep 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 13 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus foray rogues, passengers from discreet event Tully
- फोटो : amar ujala
कानपुर छतरपुर चलने वाली रोडवेज बस में बदमाशों ने परिचालक का पैसों से भरा बैग लूटने की कोशिश में बस में धावा बोल दिया। पर, यात्रियों की सूझ से लूट होने से बच गई।  चालक परिचालक से मारपीट कर बैग लेकर भागने का प्रयास कर रहे बदमाशों को कुछ यात्रियों ने धक्का देकर गेट पर धकेल दिया, तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे बड़ी घटना टल गई।  
विज्ञापन


सोमवार की रात कानपुर से छतरपुर जा रही एमपी रोडवेज की अनुबंधित बस रात 9:30 बजे ग्राम सूरा चौकी के पास आई। तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके बस को रोक लिया। चालक ने यात्री समझकर जैसे ही बस रोकी, बदमाशों ने चालक परिचालक पर तमंचों की बट और लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह घटना देख यात्री बुरी तरह सहम गए। बच्चे
विज्ञापन


रोने पीटने लगे। एक बदमाश नीचे उतर गया और दूसरा परिचालक का बैग छीनने लगा। तभी कुछ यात्रियों ने उसे धक्का दे दिया। इसी बीच चालक ने बस बढ़ा दी। जिससे घटना टल गई। परिचालक ढपलानापुरा निवासी मुशीर अहमद ने थाना श्रीनगर में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जगह जगह तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed