फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways bus collides with tree, 10 passengers injured

Mahoba News: रोडवेज बस पेड़ से टकराई, 10 यात्री घायल

Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 13 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with tree, 10 passengers injured
चरखारी (महोबा)। जनपद हमीरपुर के मुस्करा से सवारियां भरकर महोबा आ रही रोडवेज बस कस्बा चरखारी के पास बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी चरखारी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद करीब आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
शनिवार की दोपहर रोडवेज बस 40 से अधिक सवारियां भरकर बस स्टैंड महोबा आ रही थी। तभी चरखारी खुड़ा के पास अचानक सड़क पर एकाएक भैंस आने से चालक संतुलन खो बैठा। इससे बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर होने से बस में सवार यात्री अरविंद, राजकुमारी, मनोज, सोमवती, तमन्ना, मुन्ना समेत 10 यात्री घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर परिवहन निगम ने दूसरी बस भेजकर शेष यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया। वहीं, चरखारी-मुस्करा मार्ग पर ऑटो पलटने से सुनीता, कमला, पूरन, कृष्णगोपाल, जगभान आदि घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed