फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways bus collided with divider on highway, 12 passengers injured

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, 12 यात्री घायल

Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with divider on highway, 12 passengers injured
हाईवे में सुगिरा के समीप क्षतिग्रस्त खड़ी डिवाइडर से टकराई बस। - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर दिल्ली से महोबा आ रही रोडवेज बस कुलपहाड़ क्षेत्र के सुगिरा गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन

राठ डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से महोबा आ रही थी। गुरुवार को भोर पहर बस सुगिरा गांव के पास पहुंची, तभी चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस का आगे का शीशा टूट गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एकजुट होकर बस में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में कमलखेड़ा निवासी श्यामलिया (30), मीनाक्षी (3), रोहित (5), चरखारी निवासी रामस्वरूप (28), प्रभा (5), सेला निवासी पप्पू (40), महुआबांध निवासी सूरज (15), मुन्ना व कुंवरबाई समेत 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों की हालत खतरे के बाहर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में बस क्षतिग्रस्त होने पर दूसरी बस से अन्य यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।
कबरई। कस्बे के सुकौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। बांदा जिले के जुबरैली गांव निवासी शोभा देवी (50) किसी काम से सुकौरा गांव आईं थीं। रात के समय वह वाहन से उतरने के बाद रिश्तेदार के घर पैदल जा रहीं थीं।

उसी दौरान वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शोभा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed