फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   road,art,jayanti,guru Gobind Singh,mahoba news

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल से गूंजी सड़कें

Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
road,art,jayanti,guru Gobind Singh,mahoba news
आल्हा चौक में पंजाबी गीत पर प्रस्तुति देते छोटे बच्चे - फोटो : MAHOBA
महोबा। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल, वाहे गुरुदा खालसा वाहे गुरु दी फतेह की गूंज रही। शोभायात्रा में सिख समाज के बच्चों ने पंजाबी गीतों और मार्शल आर्ट की प्रस्तुति से सभी का दिल जीता।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में सुबह दस बजे से शबद-कीर्तन के बाद प्रवचन हुआ। इसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रागी जत्थों ने गुरु गोविंद सिंह के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। शोभायात्रा आल्हा चौक, तहसील चौराहा, ऊदल चौक, मुख्य बाजार होते हुए गुजरी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े बैंडबाजे की धुन में नाचते हुए चल रहे थे। वहीं हाथों में तलवार चल रहे पंजप्यारे आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाएं आगे-आगे सड़क की सफाई करते हुए चल रहीं थीं। जगह-जगह फूलों की बारिश के साथ लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर सरदार हरचरण सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, उमेश कपूर, महेश कपूर, बलवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, परमजीत सिंह, रौनक सिंह, सिमरजीत सिंह, गगनजीत सिंह, गुरदत्त सिंह ज्ञानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर छकने के लिए जुटी संगत
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से गुरुद्वारा परिसर में लंगर आयोजित हुआ। इसमें संगत ने लंगर छका। लंगर छकने के लिए सर्व समाज भी पहुंचा।
थे गुरु गोविंद महान, जानता जिनको.....
गुरुद्वारा में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्यकार संतोष पटैरिया, पं. जगप्रसाद तिवारी, शिव कुमार गोस्वामी, हरनारायण पाराशर, ओमप्रकाश ने रचनाएं पेश की।
कोरोना का असर दिखा
प्रकाश पर्व पर अमृतसर पंजाब की गतका पार्टियों को आमंत्रित किया गया था। जो शोभायात्रा के दौरान तलवारबाजी के साथ हैरतअंगेज कारनामे प्रस्तुत करते थे। पर कोरोना संक्रमण व प्रशासन से कम लोगों की अनुमति पर बाहर से पार्टियों को नहीं बुलाया गया।
प्रकाश उत्सव पर्व पर निकली शोभायात्रा में इंसेट जोड़े।
प्रकाश उत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शाम सात बजे समापन के दौरान सिख समुदाय ने आतिशबाजी की। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह सतरंगी आतिशबाजी की गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

गोष्ठी हुई
चरखारी (महोबा)। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गोष्ठी का आयोजन किया। प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई की राह के लिए समर्पित किया। इस मौके पर शिक्षक संदीप राजपूत के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed