फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rivi Krela and halt three days of drinking water supply

खरेला और रिवई की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से ठप

Mon, 30 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 30 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rivi Krela and halt three days of drinking water supply
ग्रीनपार्क कॉलोनी में घर में लगे सबमर्सिबल से निकलते गर्म पानी को दिखाते शिशुपाल सिंह। - फोटो : Amar Ujala
 जल संस्थान के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पाइप लाइन दुरुस्त न कराए जाने से रिवई और खरेला कस्बे में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोग पानी को तरस रहे है।
विज्ञापन


अर्जुन बांध से कस्बा खरेला में पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन जगह-जगह पाइप लाइन टूटी होने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को हैंडपंपाें और कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। खरेला निवासी देवेंद्र सिंह, जितेंद्र तिवारी, मेवालाल गुप्ता, राजू गुप्ता आदि ने बताया कि इस बावत जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हुई।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला छजमनपुरा में रविदास मंदिर के पास पाइप लाइन लीकेज होने से पानी घरों में नहीं पहुंच रहा है। इसकी शिकायत वार्ड मेंबर रीना मिश्रा, अट्टू महाराज आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से की लेकिन आज तक लीकेज पाइप लाइन दुरुस्त नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता एस के वर्मा का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज होने की कोई जानकारी नहीं है। जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed