फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Reward of 20 thousand caught in encounter in mahoba

महोबाः मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी को दबोचा

Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Reward of 20 thousand caught in encounter in mahoba
घटना का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकला पहाड़ी से मुठभेड़ के बाद अंतर्राज्यीय इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, आधा दर्जन कारतूस व कार बरामद हुई है। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ यूपी व एमपी के कई थानों में हत्या, हत्या की साजिश व लूट के 22 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के सिविल लाइन निवासी धर्मेंद्र सोनी पुत्र स्व. हरिश्चंद्र सोनी महोबा कोतवाली में हत्या की साजिश समेत कई मुकदमों में फरार चल रहा था। एसपी मणिलाल पाटीदार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उधर, मध्यप्रदेश में हत्या के मामले में फरार होने पर उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि धर्मेंद्र कार से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकला स्थित पहाड़ी के पास खड़ा है। एसआई अनिल कुमार सिंह, नंदराम प्रजापति, महेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके इनामी अपराधी को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के खिलाफ यूपी व एमपी के थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी रखा गया था। अपराधी के पास से देशी पिस्तौल, कारतूस, तीन मोबाइल व फोर्ड फिगो कार बरामद की गई है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव, कोतवाल एके सिंह मौजूद रहे।

झूठी साजिश रचने पर बना इनामी
महोबा। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक साल पहले हुई हत्या के मामले में गवाह को तोड़ने के लिए धर्मेंद्र ने छह माह पहले साजिश रचते हुए उसके खिलाफ महोबा कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने तफ्तीश के बाद मुकदमा झूठा पाने पर उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर अभियुक्त फरार हो गया। तब पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने इनामी बदमाश धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed