{"_id":"9b341c496458280e349a07552eb5d79a","slug":"reversing-the-tractor-driver-s-death-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 06 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-अजनर मार्ग पर नदी के समीप अचानक चालक को नींद आ जाने से ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की जिला अस्पताल में इजाल के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य सात लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर और जिला अस्पताल में में चल रहा है।
ग्राम अजनर निवासी खेत सिंह राजपूत (48) पुत्र रामगोपाल राजपूत बुधवार को सुबह गांव के ही सात लोगाें के साथ श्रीनगर में एक बारात में शामिल होकर वापस अपने गांव अजनर लौट रहा था। तभी श्रीनगर-अजनर मार्ग पर मवइया तिराहे पर नदी के समीप पहुंचते ही चालक को अचानक नींद आ गई। जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित ट्रैक्टर सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हा गए। घायलाें में ग्राम अजनर निवासी खेत सिंह राजपूत (48) पुत्र रामगोपाल, धर्मेंद्र (14), कल्लू (13), नरेश (22), पप्पू (24), धीरेंद्र (28), रविंद्र (18), श्रीपतशरण द्विवेदी (48) सहित सात लोग शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घायलाें को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर खेत सिंह और कल्लू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां खेत सिंह की उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।