{"_id":"630916d760071015d6699980","slug":"required-bulldozer-panchayat-building-land-occupied-free-mahoba-news-knp7148219189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन की भूमि में बने मकान पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन की भूमि में बने मकान पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। विकासखंड चरखारी की ग्राम पंचायत पुन्नियां में पंचायत भवन की जमीन से प्रशासन अवैध कब्जा हटवाया।
पुलिस व राजस्व टीम ने भूमि को ग्राम प्रधान के सुपुर्द कर दिया।
पंचायत भवन की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत समाधान दिवस में की थी। जांच में जमीन पर कब्जा पाया गया था। मामले में राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया है।
एसडीएम अरुण दीक्षित के निर्देश पर तहसीलदार चरखारी संजीव राय ने राजस्व निरीक्षक रामनरेश, मसूद खां, हुकुम सिंह के अलावा थाना खरेेेला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलवाया।
तहसीलदार ने बताया कि कब्जों की जांच प्रत्येक गांव में कराई जा रही है। यदि आरक्षित जमीन पर किसी प्रकार के कब्जे की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।