फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Republic Day preparations

गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू

Fri, 09 Jan 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 09 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Republic Day preparations
बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में हर वर्ष भव्य कार्यक्रमाें का आयोजन किया जाता है। जहां पुलिस कर्मी कदमताल के साथ परेड का आकर्षक प्रदर्शन करते हैं वहीं विद्यालयाें के छात्र-छात्राआें द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का प्रदर्शन किया जाता है। गणतंत्र दिवस में महज 16 दिन का समय शेष रह गया है। राष्ट्रीय पर्व पर भव्य कार्यक्रमाें के आयोजन के लिए पहले से ही पुलिस कर्मियों को लगाकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को सारा दिन पुलिस कर्मचारी मैदान की सफाई करने में जुटे रहे। परेड के लिए मैदान को तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। जहां 26 जनवरी को परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड के लिए बड़े मैदान में मार्ग तैयार करने के साथ-साथ मैदान की साज सज्जा का कार्य भी किया जाना है। मैदान को भव्य रूप देने के लिए पुलिस कर्मचारी सारा दिन जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed