{"_id":"6500b18df0485d23ae000034","slug":"repair-of-collapsed-culvert-under-flyover-started-mahoba-news-c-225-1-mah1001-1521-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फ्लाईओवर के नीचे ढही पुलिया की शुरू हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फ्लाईओवर के नीचे ढही पुलिया की शुरू हुई मरम्मत
Wed, 13 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के नीचे से गुजरे खरेला-मुस्करा मार्ग पर जल निकासी को बनाई गई पुलिया के ढहने की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार हरकत में आ गए। मंगलवार को कर्मचारियों को लगाकर आनन-फानन में अस्थाई रूप से पुलिया दुरुस्त कराई गई। जिम्मेदारों का कहना है कि यदि अस्थाई पुलिया नहीं चलेगी तो स्लैब उखाड़कर दोबारा पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
जिले के बसौंठ और खरेला मौजा से होकर निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के नीचे सड़क से महोबा से मुस्करा होकर हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ आदि के लिए सैकड़ों वाहन दिन-रात गुजरते हैं। फ्लाईओवर के नीचे से आने और जाने के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई हैं। मुख्य सड़क से जुड़ी एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन के बीच जल निकासी के लिए दोनों तरफ पुलियों का निर्माण कराया गया था लेकिन घटिया निर्माण की वजह से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। आठ दिन से टूटी पड़ी पुलिया से हादसों का खतरा बना था।
वाहन चालकों की इस समस्या को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में बुंदेलखंड पेज पर साल भर में ढही फ्लाईओवर के नीचे से निकली सड़क की पुलिया शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था अशोका बिल्डकॉम के जिम्मेदार हरकत में आए। श्रमिकों को मौके पर भेजकर पुलिया को अस्थाई तरीके से दुरुस्त कराया गया। अशोका बिल्डकॉम के साइड इंचार्ज विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल अस्थाई तौर पर पुलिया बनाई गई है। बारिश थमने के बाद पुलिया का स्थाई निर्माण कराया जाएगा।