फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rasool Pehlwan from Srinagar defeated Veer Bahadur from Mainpuri.

Mahoba News: श्रीनगर के रसूल पहलवान ने मैनपुरी के वीर बहादुर को दी पटकनी

Mon, 23 Feb 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rasool Pehlwan from Srinagar defeated Veer Bahadur from Mainpuri.
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के मीठे कुआं मैदान में रविवार को स्व. योगेंद्र वर्मा की पुण्यस्मृति पर दंगल का आयोजन हुआ। श्रीनगर के रसूल पहलवान व मैनपुरी के वीर बहादुर के बीच दस मिनट तक जोर-आजमाइश चली। जिसमें रसूल पहलवान विजेता बने।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन हमीरपुर-महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी व वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक सेवालाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहला मुकाबला प्रदीप बांदा व अमित बनारस के बीच हुआ लेकिन यह मुकाबला बेनतीजा रहा। मैनपुरी के वीर बहादुर और राजस्थान के राहुल की कुश्ती भी बराबर पर छूटी। मेरठ के रिजवान ने अंबाला के राजवीर को पटखनी दी। बनारस के अंकित पहलवान ने राजस्थान के राहुल को हराया। अंबाला के राजीव कुमार ने दिल्ली के जाली पहलवान को चित किया। दिल्ली के बंटी पहलवान ने माहिल को हराया। इसके अलावा महिला कुश्ती का भी एक मुकाबला हुआ। इसमें हरियाणा की निर्जला पहलवान ने इटावा की पूनम को हराया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख हरि सिंह वर्मा, डॉ. सनत राजपूत, आशीष मिश्रा, पूर्व प्रधान अमित दीक्षित, आलोक सोनी, जगदीश वर्मा, चरखारी पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक सांसद प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed