{"_id":"36aad8767faa5416f86ed30a97c42de8","slug":"ras-night-power-cuts-coming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात की बिजली कटौती नहीं आ रही रास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात की बिजली कटौती नहीं आ रही रास
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। रात में हो रही बिजली कटौती शहर के बाशिंदाें को रास नहीं आ रही है। आधी रात को बिजली गुल हो जाने और सुबह आने के कारण लोग रात-रात भर सो नहीं पा रहे हैं। जिससे नागरिकाें में बिजली विभाग के प्रति खासा आक्रोश है।
बिजली विभाग द्वारा नए शेड्यूल के तहत रात में की जा रही बिजली बेहिसाब कटौती सिरदर्द बन गई है। हालत यह है कि रात के एक बजते ही बिजली गुल हो जाती है। जिससे पंखे और कूलर न चलने से लोगाें को गर्मी में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में आधी रात को बच्चे बेहाल हो जाते हैं। वहीं वृद्ध भी सारी रात सो नहीं पा रहे हैं। गर्मी और मच्छराें के हमले के चलते तमाम लोगाें को रात जाग-जागकर काटनी पड़ रही है। देर रात होने वाली बिजली कटौती से लोगाें की नींद उड़ गई है। रात एक बजे बिजली जाने के बाद सुबह पांच बजे आती है। शाम को नौकरी कर घर लौटने वाले लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं। जिससे लोगाें की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। शहर के गांधी नगर निवासी मनोज तिवारी, अवनीश, अनुराग, सुरेश कुमार आदि का कहना है कि रात की बिजली कटौती के चलते खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि रात में चार घंटे लगातार बिजली गुल हो जाने से इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। नागरिकाें ने रात की बिजली कटौती बंद कराए जाने की मांग की है।