फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   rape,molestation

शौच के लिए गई बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म

Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
rape,molestation
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव में दादा के पास रह रही 13 वर्षीय बालिका से गांव के ही 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। डरी सहमी बालिका ने 11 माह तक किसी को कुछ नहीं बताया। एक सप्ताह पहले माता-पिता के पास दिल्ली पहुंची बालिका ने पूरी घटना बताई। तब पिता ने नई दिल्ली के अमर बिहार थाने में तहरीर दी। मामला महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र का होने के चलते यहां स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका अपने दादा के यहां रहती है जबकि माता-पिता दिल्ली में मेहनत-मजदूरी करते हैं। 13 फरवरी 2020 को बालिका शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। तभी गांव के ही किशोर ने बालिका को एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बालिका ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। एक सप्ताह पहले बालिका अपने माता-पिता के पास दिल्ली पहुंची और उन्हें पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

पिता ने नई दिल्ली के अमर बिहार थाने में घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अपराध संख्या शून्य में मामला दर्ज कर महोबा जिले के थाना श्रीनगर को मामला स्थानांतरित कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed