फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rangoli competition was a genius in color

रंगोली प्रतियोगिता में दिखे प्रतिभा के रंग

Fri, 08 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 08 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rangoli competition was a genius in color
 राजकीय महाविद्यालय के  युवा समारोह में छात्राओं ने रंगोली में विभिन्न कलाकृतियों से छटा बिखेरी। छात्राओं ने तमाम आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी कामनी और किरन प्रजापति को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को सात दिवसीय युवा समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जलित कर किया। रंगोली प्रतियोगिता में दो दर्जन छात्राओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न रंगों से रंगोली का आलेख सजाकर छात्राओं ने कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्राकृतिक सुंदरता, फल पत्तियों, पर्यावरण प्रदूषण, स्वच्छता अभियान को प्रदर्शित करते हुए प्रेरणादायक संदेश देती हुई आकृतियों को उकेरा। निर्णायक मंडल में शामिल डा. मीरापाल, डा. मधुबाला सरोजनी, प्रो. आरके अरुण, श्रीमती संध्या त्रिपाठी और डा. अजब सिंह ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को परख कर कुमारी कामिनी, किरन प्रजापति को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया। द्वितीय स्थान कुमारी अंकिता वर्मा और तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कुमारी मनु अवस्थी व कुमारी रूबी मिश्रा को दिया गया। कार्यक्रम में डा. प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, रविंद्र भाटिया, शिवकुमार गुप्ता, एलसी अनुरागी, डा. डीके खरे, शैलेष तिवारी, दिलीप, हेमलता और तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed