फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ranchers are selling cattle due to drought

सूखे के चलते पशुओं को बेच रहे पशु पालक

Fri, 08 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 08 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ranchers are selling cattle due to drought
 जिले में सूखे के चलते पशुओं के सामने चारा भूसा का संकट छा गया है। पशुओं को भूसा चारा का इंतजाम न होता देख पशु पालक औने-पौने दामों में पशुओं को बेच रहे हैं। हालत यह है कि 80,000 रुपये में बिकने वाली भैंस 40,000 से 50,000 हजार रुपये में बिक रहीं हैं। चारे का इंतजाम न होने से जानवरों के खरीददार नहीं मिल रहे हैं। जबकि पशु बाजार में मवेशियों का मेला सा लग रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि दो सालों से सूखा के चलते फसलों के बर्बाद होने से जहां अनाज की कीमतें बढ़ गई हैं। वहीं पशुपालकाें के सामने जानवरों को भूसा चारा का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते पशुपालक मजबूरन जानवरों को सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। भूसा चारा तो दूर जानवरों को खेतों और जंगल में हरियाली नजर नहीं आ रही है। इससे जानवर धूल चाट रहे हैं। हफ्ताें से चारा न मिलने से लगातार पशुओं की मौत हो गई। जानवरों के लिए चारे का इंतजाम न होने से पशुपालक जानवरों  को बेच रहे है। बसौरा निवासी वजीर अहमद का कहना कि जानवरों के लिए चारा और घास का इंतजाम न होेने से मजबूरन सस्ती कीमतों पर बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
भूसा चारा न होने से पशु आवारा छोड़े
जिले में सूखे के चलते पशुओं के खान पान की व्यवस्था न होने से पशुपालकाें ने पशुओं को छुट्टा छोड़ दिया है। ये अन्ना पशु किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। चारा और भूसा की तलाश में जानवर जंगलों में भटक रहे हैं। पशुपालक पशुआें का दूध निकालने के बाद उन्हें आवारा छोड़ देतेे हैं। जिससे अन्ना पशु खेतों में बोई गई थोड़ी बहुत फसल को बर्बाद करने में जुटे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भूसा न मिलने से दूध की कीमतें बढ़ी
सूखे के चलते जानवरों की पूछ खत्म हो गई है। चारा और भूसा न होने से दूध की कीमत बढ़ गई है। 40 रुपये लीटर बिकने वाला दूध 60 रुपये लीटर पहुंच गया है। पशु पालकों का कहना है कि एक तो भूसा ढूंढे नही मिल रहा। वहीं चारा न होने से भूसे के दाम दो गुना हो गए है। जिससे मजबूरन दूध की कीमतें बढ़ानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed